डीडवाना उपखंड में बालिया और सिंगरावट गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय दुलाराम की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को 108 एम्बुलेंस से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश में जुटी है। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर दुलाराम पुत्र लादूराम निवासी बालिया बाइक से बालिया-सिंगरावट मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के पायलट राजेंद्र कुमार और ईएमटी आसिफ खान मौके पर पहुंचे। दोनों घायल दुलाराम को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी में रखवाया शव, जांच शुरू सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुलाराम के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।