डीडवाना में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बांगड़ महिला महाविद्यालय में जागरूकता और तनाव प्रबंधन कार्यशाला हुई। इसमें छात्राओं को तनाव से निपटने के उपाय, सकारात्मक सोच और माय भारत पोर्टल की जानकारी दी गई। महिला अधिकारिता विभाग के पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक ने माय भारत पोर्टल के बारे में बताया। छात्राएं इस पोर्टल से विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों से जुड़ सकती हैं। पढ़ाई और जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने की अहमियत समझाई कार्यशाला में परीक्षा दबाव, अकेलेपन, दोस्तों के दबाव और सोशल मीडिया के सही उपयोग पर चर्चा हुई। छात्राओं को पढ़ाई और निजी जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने की अहमियत समझाई गई। वक्ताओं ने तनाव में सकारात्मक सोच रखने और समस्याओं को परिवार या शिक्षकों से साझा करने की सलाह दी। समय प्रबंधन और रुचि की गतिविधियों में शामिल होना तनाव कम करने में सहायक बताया गया। कार्यशाला का मकसद छात्राओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समस्याओं के प्रति जागरूक करना था।