डीडवाना-कुचामन में भी भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मंगलवार को जिलेभर में मनाई गई। डीडवाना स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, पूर्व जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी और जीतेंद्र सिंह जोधा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई शपथ इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कार्मिकों को संविधान की शपथ दिलाई। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी कराया गया। समारोह में एडीएम विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक हरिओम सिंह राणा, अधीक्षण अभियंता एफ.आर. मीणा, सुनील मानवताल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण राम सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।