डीडवाना में अग्रवाल समाज, नवयुवक मंडल और महिला मंडल ने संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। रविवार को अग्रवाल भवन में आयोजित इस शिविर में 201 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। बी. लाल लैबोरेट्री ने इसमें तकनीकी सहयोग प्रदान किया। अग्रवाल नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पोद्दार ने बताया कि शिविर में आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर फुल लिपिड प्रोफाइल, सीबीसी, शुगर, यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, कैल्शियम, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं। सुबह से ही अग्रवाल भवन में जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसका लक्ष्य बीमारियों का समय रहते पता लगाकर उचित इलाज सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष कमल बगड़िया, मंत्री प्रकाश अग्रवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष गौरव बिंदल, मंत्री मोहित रुवाटिया, महिला मंडल अध्यक्षा रजनी भारुका और मंत्री सपना कुंपावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में समाज उपमंत्री विमल दलाल, कोषाध्यक्ष हेमंत रुवाटिया, हिसाब परीक्षक शंकरलाल गिनोंडीया, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पोद्दार, उपमंत्री ललित कुंपावत, कोषाध्यक्ष ऋषभ गिनोडीया, हिसाब परीक्षक पीयूष मित्तल, कोमल दादली, मिनल गर्ग और सौरभ कागलीवाल, मिहिर ध्यावाला, मधुसूदन ध्यावाला, राहुल मोदी, रवि बगड़िया, राहुल गिनोंडीया, विष्णु लदनिया, राहुल रुवाटिया, सौरभ मित्तल, मुरारी दलाल, मयंक बगड़िया, सोनू अग्रवाल, ऋषभ लदनिया, तरुण मित्तल, ऋषभ बगड़िया, हिमांशु अग्रवाल, विष्णु दलाल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प जताया।