राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर डीडवाना-कुचामन की पुलिस लाइन में एक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल के अनुशासन, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने अपनी दक्षता, शारीरिक क्षमता और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। परेड में शामिल जवानों के तालमेल और अनुशासन ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्थान पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।