राज्य सरकार ने 65 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन आदेशों के तहत डीडवाना-कुचामन जिले को नया कलेक्टर मिला है। सलूम्बर जिले के कलेक्टर अवधेश मीणा को डीडवाना-कुचामन जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही यहां अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब संयुक्त शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ESI) विभाग में नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में नई कार्यशैली और विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अधिकारियों और आमजन को नए कलेक्टर से बेहतर प्रशासनिक संचालन और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आशा है। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।