डीडवाना के राजकीय कन्या कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का दूसरा दिन मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास पर केंद्रित रहा। सकारात्मक सोच व तनाव प्रबंधन सिखाया गया। डॉ. चेनाराम मुंदलिया ने छात्रों को कार्यक्रमों में सक्रिय हिस्सा लेने को प्रेरित किया। डॉ. के.के. मिश्रा ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन व सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। प्रिसिंपल डॉ. इरशाद अली खान ने स्टेज फोबिया दूर करने के तरीके सिखाए। उन्होंने PPIT फॉर्मूला (Person, Place, Issue, Time) से प्रभावी बात रखने के गुर बताए। प्रिंसिपल डॉ. मनीषा गोदारा ने मोबाइल-सोशल मीडिया के बेवजह इस्तेमाल से बचने, समय का सदुपयोग और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा। दूसरे सत्र में NSS स्वयंसेवकों ने कॉलेज की वाटिका में साफ-सफाई की, जिसका संचालन डॉ. अंतिमा अग्रवाल ने किया।