डीडवाना में पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को राजकीय बांगड़ विद्यालय में मतदान के लिए 167 एरिया और जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने की। प्रशिक्षण में अधिकारियों को मतदान दलों की समय पर पहुंच, केंद्रों पर व्यवस्थाएं, संवेदनशील बूथों पर निगरानी और कानून व्यवस्था की जानकारी दी गई। उन्हें निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करने के निर्देश भी मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव कार्य में कोई लापरवाही न हो और आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्रों में चुनाव व्यवस्थाओं में तालमेल बनाए रखने को कहा। प्रशिक्षण में तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह और मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह भी मौजूद थे।