डीडवाना-कुचामन जिले की खुनखुना थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 1 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज सिहाग पुत्र सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र है, जो हनुमानगढ़ के रावतसर थाना क्षेत्र के हरदासवाली का रहने वाला है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के मामले में तलाश थी और उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। अमित कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने जानकारी और तकनीकी मदद से आरोपी को डीडवाना में पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले की गहन पूछताछ कर रही है।