डीडवाना-कुचामन में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई लूट के एक प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार से पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने डीडवाना की बेगाना कॉलोनी में दबिश दी और वहां से नागौर निवासी 21 वर्षीय गुलाम फरीद पुत्र मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियार खरीदने के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।