हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के तत्वावधान में डीडवाना ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डीडवाना में हुआ, जिसमें जिले के 20 स्कूलों से कुल 23 स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्काउट-गाइड यूनिट के सक्रिय संचालन, गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन और चालू सत्र की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी विष्णु बुनकर ने सभी प्रतिभागियों से स्काउट-गाइड गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर सशक्त रूप से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर जिला प्रभारी चूरू नीरज कुमार भी उपस्थित रहे। उनके साथ विभिन्न विद्यालयों के अन्य स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन भी मौजूद थे।