डीडवाना में कार्यरत एसडीएम विकास मोहन भाटी को राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) और जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अब वे एक साथ 3 महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह जिम्मेदारी एडीएम का पद रिक्त होने के कारण दी गई है। इसके अलावा जिला रसद अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण रसद विभाग की कमान भी फिलहाल भाटी के पास रहेगी। कार्यभार संभालने के बाद भाटी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता आमजन से जुड़े कार्यों को गति देना है। उन्होंने विशेष रूप से रसद विभाग पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को किसी कमी का सामना न करना पड़े। भाटी ने गैस की कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। एडीएम के तौर पर वे प्रशासनिक कार्यों और जन समस्याओं के समाधान में भी तत्परता बरतेंगे।