डीडवाना-कुचामन जिले में किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर सिंघाना गांव के पास एक सड़क हादसे में 1 बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। घायल शकूर शेख दौलतपुरा से सुजानगढ़ जा रहे थे। सिंघाना गांव के पास उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर राकेश कुमार बिजारणियां और अमरसिंह ने घायल को अस्पताल पहुंचाया था। हादसे की सूचना मिलने पर डीडवाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।