राजस्थान में नवीन आपराधिक विधियों के अंतर्गत पिछले 20 माह में पुलिस थानों में 3 लाख 30 हजार 607 मुकदमे दर्ज किए गए। औसतन हर माह 16 हजार 530 मुकदमे दर्ज हुए। 60 दिन से पहले हर मुकदमे के निस्तारण के केंद्र के निर्देश, मुख्य सचिव वी श्री निवास के सख्त आदेश, सीएमओ की मॉनिटरिंग व गृह विभाग के परिपत्रों के बावजूद 3.30 लाख में से आधे केस यानी 1.50 लाख मुकदमों का ही 60 दिन में निस्तारण किया गया। सीएस ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मुकदमों की स्थिति की रिपोर्ट डीजीपी राजीव शर्मा से मांगी तो यह खुलासा हुआ। पिछले दिसंबर 2025 तक तो निस्तारित मुकदमों का प्रतिशत 52 ही था। गौरतलब है कि देश के साथ प्रदेश में 1 जुलाई 2024 से नवीन आपराधिक विधियां लागू हुईं। सीएस ने मॉब लिंचिंग, आतंकवादी व संगठित अपराधों की रिपोर्ट मांगी