पाली में बाइक पर जा रहे 30 साल के बिजनेसमैन को डिस्कॉम की एफआरटी टीम की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बिजनेसमैन के सिर, हाथ-पांव में चोट आई और एक दांत भी टूट गया। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। घटना को लेकर पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी तेज गति से चला रहे थे। जिससे यह हादसा हुआ। बाइक पर थे आयुष पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी रोड पर रहने वाले 30 साल के आयुष जैन पुत्र नरेन्द्र जैन सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी शॉप से बाइक लेकर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान मंडिया रोड कालूजी बगेची के पास गली में चौराहे पर उनकी बाइक को डिस्कॉम की एफआरटी गाड़ी ने टक्कर मार दी। CCTV में कैद हुआ हादसा हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसमें नजर आ रहे है कि बाइक सवार बिजनेसमैन गली से चौराहे पर जा रहे थे। दूसरी गली से आ रही डिस्कॉम के एफआरटी गाड़ी ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में आयुष जैन के हाथ-पांव और सिर में चोट आई। एक दांत भी टूट गया। एफआरटी टीम के लोग ही उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर उनके भाई पीयूष जैन भीबांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। इस हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल का आरोप है कि चौराहे पर तेज गति से गाड़ी आ रही थी। जिससे उनकी बाइक टकरा गई।