भास्कर न्यूज | सादुलपुर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान उपखंड शाखा की विशेष बैठक बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर में हुई। संस्थान अध्यक्ष मांगेराम जांगिड़ के नेतृत्व में हुई बैठक की अध्यक्षता अमीलाल सहारण ने की। मुख्य अतिथि संरक्षक शिवचंद पचार, रामप्रताप झाझड़िया, बजरंगलाल चारण, जोगेंद्र सिंह फगेड़िया, शुभराम खींची तथा विशिष्ट अतिथि संस्थान सचिव मांगीलाल थे। बैठक में संस्थान भवन निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि का पूजन शीघ्र करवाने पर चर्चा की गई। संस्था की पूर्व निर्धारित कार्यकारिणी के अलावा निर्माण कार्य की समय-समय पर देखभाल-सुपरविजन करने के लिए अमीलाल सहारण, मांगीलाल लुहानी को स्वेच्छानुसार जिम्मेदारी दी गई। शेष रहे साथियों से संपर्क कर शीघ्र सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए तहसील अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा गोपालराम पचार, जोगेंद्र सिंह फगेड़िया को जिम्मेदारी दी गई। बनवारीलाल रूलानिया, अध्यक्ष मांगेराम, उपाध्यक्ष रामकिशन सुडा, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह ख्यालिया, शक्ति सिंह पूनिया, सतवीर सिंह भेरी ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक में बलवान सिंह कालेरा, हजारीलाल इंदौरा आदि मौजूद रहे।