पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत बज्जू स्तिथ बिश्नोई धर्मशाला में बज्जू भाजपा मंडल की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला बज्जू मंडल अध्यक्ष सुभाष ज्याणी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बज्जू मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं जिला महामंत्री कैलाश बिश्नोई, आई टी संभाग सह संयोजक चैनसिंह राजपुरोहित ने अलग अलग सत्रों मे आयोजित हुई कार्यशाला मे वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास व विकास, कार्यपद्धति,कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, बूथ प्रबंधन, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां व क्रियान्वयन, सोशल मीडिया और आईटी सेल से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता का है जो कि सजगता के साथ करना ही प्राथमिकता है। कार्यशाला में बज्जू कृषि मंडी के कच्ची आढ़त संघ के अध्यक्ष मदनसिंह भाटी, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार गोदारा, बज्जू मंडल उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, छैलूसिंह, देवीलाल माधाणी, वेदप्रकाश, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, देवीलाल भांभू, मंडल मंत्री मंजू शर्मा, संदीप कुमार, प्रवक्ता देवीलाल नाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृ-शक्ति उपस्थित रहे।