अलवर| विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ग्रेटर ने शिशु चिकित्सालय में भर्ती बच्चों के लिए फल वितरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. पीसी सैनी मुख्य अतिथि रहे। क्लब अध्यक्ष राजेश मानक और सचिव रोहित गोयल मौजूद रहे। अस्पताल के वार्डों में भर्ती बच्चों को मौसमी ताजे फल बांटे गए। पीएमओ ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य उपचाराधीन बच्चों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के जरिए पोलियो उन्मूलन को लेकर लोगों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।