भीलवाड़ा| भीलवाड़ा में उपभोक्ता कल्याण समिति के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हठीले हनुमान मंदिर के बाहर राहगीरों और आमजन को 80 लीटर शीतल मसाला ऑर्गेनिक छाछ निःशुल्क वितरित की गई। यह सेवा कार्य वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत कोठारी के सहयोग से आयोजित हुआ। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अशोक जैन सहित कुछ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश बोडाना ने सहयोग करने वालों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।