दौसा | राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) रेसा-पी जिला शाखा दौसा का दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन 18 व 19 सितंबर को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन दौसा में आयोजित होगा। जिला महामंत्री डॉ. बीएल नापित ने बताया कि अधिवेशन के पहले दिन प्रधानाचार्य की नेतृत्व क्षमता तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पद पर आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर शैक्षिक चिंतन एवं विस्तार से चर्चा की जाएगी।