डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) जिला शाखा के तत्वावधान में दिसंबर में आयोजित होने वाले जिला अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं अजाक उप शाखा पदाधिकारी, शिवाड़ ईसरदा के ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक जिला संरक्षक सुरेश पारखी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर करने का निर्णय लिया गया। अजाक के जिला महासचिव प्रकाश चंद गंगवाल ने बताया कि दिसम्बर में जिला मुख्यालय पर अजाक का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित होगा। कार्यक्रम में राजस्थान में उच्च पदों पर सेवा दे रही महिलाएं शामिल होकर चर्चा करेंगी। साथ ही कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी, बोर्ड परीक्षा 10, 12 में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा। पे बैक टू सोसायटी एवं बालिका बचाओ बालिका पढ़ाओ को साकार करने की दिशा में समाज के निर्धन अनाथ होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बैठक में जिला संरक्षक राजेंद्र सामरिया, रामजीलाल बैरवा, रामसहाय सामरिया, जिलाध्यक्ष योगेश जैलिया, उपाध्यक्ष रमेश चंद बैरवा, भंवर लाल महावर, गिर्राज प्रसाद बैरवा, जुगलकिशोर वर्मा, रमेश चंद आकोदिया, कृष्ण कुमार बैरवा, शिव प्रसाद जाबडोलिया, योगेश कुमार महावर, पूरणमल बैरवा, हनुमान नायक, संदीप इंदौरिया, श्यामलाल महावर, रामसहाय महावर, शिवदयाल वर्मा, अरविंद महावर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।