जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 35वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। टैलेंट स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भेरूलाल पूर्बिया और विशिष्ट अतिथि बाबूलाल गुर्जर मौजूद रहे। निदेशक पी.एल गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन खेल भावना और उत्साह के माहौल में पूरा हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।