कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 20 सितंबर रविवार से 35वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। 17 और 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजसमंद सांसद महिमाकुमारी मेवाड़ होंगी, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी संजयकुमार चौबीसा करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यावास प्रशासक दीपमाला विक्रमसिंह भाटी और भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के नाश्ते की व्यवस्था किशनलाल मांगीलाल तेली, पानी की व्यवस्था भेरूलाल कैलाश खारोल, इनाम की व्यवस्था पवन लक्ष्मण कुमावत व शिवलाल पंचौली और माइक की व्यवस्था जालिमसिंह मानसिंह गौड़ द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों में एसडीएमसी सदस्य, स्कूल स्टाफ, आरएफसी सदस्य और ग्रामवासी जुटे हैं।