कैरियर पॉइन्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल, सवाई माधोपुर में 20 से 23 सितंबर तक आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अजय कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि दिलिप शर्मा, रिकी पांडे और कैरियर पॉइन्ट स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह हाड़ा ने किया। आयोजक एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में जोरावर सिंह राठौड़, मुमताज अहमद, कमलेश शर्मा, अरविन्द सिंहल, पुरुषोत्तम शर्मा और ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। मंच संचालन महेश गोठवाल द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिता के व्यवस्थित संचालन का दायित्व संजय सिंह राठौड़ को सौंपा गया। इस 4-दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें फुटबॉल, रग्बी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और शतरंज जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं