भरतपुर| जिला कुश्ती संघ (ओलम्पिक) के तत्वावधान में बुधवार को वायुवक्ष विवुआ पहलवान अखाड़े पर अंडर-23 वर्ग की जिला टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में 90 महिला और पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी अब बूंदी में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में भरतपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश लुहाच ने बताया कि चयन समिति में तेजेंद्र लाला, विवुआ पहलवान, वेदप्रकाश, सियाराम और दिनेश शामिल रहे। इस दौरान जिला कुश्ती संघ के सचिव जगत सिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष जीवनलाल शर्मा, अनिल लवानियां, संजीव चीनिया और मास्टर मानसिंह मौजूद रहे।