भास्कर न्यूज | खानपुर खानपुर नगर क्षेत्र में रविवार को सर्व माली समाज ने बीकानेर संभाग आयुक्त देवाराम सैनी, जयपुर के हाई सिक्योरिटी एसपी किशोरीलाल सैनी के पहली बार खानपुर आने पर दहीखेड़ा चौराहे पर स्वागत किया। दोनों अतिथियों का फूलमालाओं से अभिनंदन किया और आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, समाजबंधु शामिल हुए। जिलाध्यक्ष बिरधीलाल सुमन, महात्मा ज्योतिबा फुले ब्रिगेड जिला प्रमुख हेमराज सुमन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सुमन, तहसील अध्यक्ष कमलेश सैनी, सर्व माली समाज महासचिव राजेंद्र सुमन, विष्णु सुमन, गिरिराज सुमन, सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।