सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्था चेयरमैन प्रवीण लहरी ने बताया कि दिव्यांशी पूनिया ने 94 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है। उदिता पारीक ने 91.80, निशा ने 90.20, युशिका सोनी ने 89, योगेंद्र सिंह ने 88.80, अंजली ने 88.40, चैतन्य सरावगी ने 87.60, धान्वी इंदौरिया ने 85.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शैक्षणिक निदेशक डॉ. लक्ष्मण सिंह, प्राचार्य डॉ. कांता शर्मा, उप प्राचार्य नरेंद्र तरार, बीएड कॉलेज प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई।