भरतपुर बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला फूंका। 1 मई को बयाना में गोविंद सिंह डोटासरा ने बयान दिया था कि भरतपुर के लोग बिना पैसा लिए रास्ता भी नहीं बताते। जिसको लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता होश में नहीं हैं न तो उनके पास कोई मुद्दा है और न ही उन्हें यह पता कि वह क्या बोल रहे हैं। डोटासरा का फूंका पुतला बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि 1 मई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बयाना विधानसभा में आए। उन्होंने वहां यह बयान दिया कि भरतपुर के लोग रास्ता बताने का भी पैसा मांगते हैं। उन्हें यह सोचना चाहिए की उन्होंने भरतपुर जिले में वैर विधानसभा से एंट्री की होगी तो, वहां PWD के पूर्व मंत्री रहे भजन लाल जाटव ने उनसे पैसे लिए होंगे या फिर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पैसे लिए होंगे। डोटासरा ने आमजन के बारे में बयान दिया बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि भरतपुर महाराजा सूरजमल की भूमि है। उन्होंने भरतपुर के बारे में ऐसा कहा डोटासरा की सोच से पता चलता है उनकी सोच कितनी घटिया है। उन्होंने आमजन के लिए ऐसा बोला। कांग्रेस पार्टी होश में नहीं है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के नेताओं को यह नहीं पता कि वह क्या बोल रहे हैं। भरतपुर की जनता सबक सिखाएगी उनके इस बयान के बाद भरतपुर के लोग ही उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्हें भरतपुर के लोगों के खिलाफ बयान देने से पहले शर्म आनी चाहिए। भरतपुर ईमानदारों की धरती है। भरतपुर वीरों और योद्धाओं की भूमि है।