एसबीके राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर राष्ट्रीय युवा मार्गदर्शक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर मीणा, एसोसिएट प्रोफेसर मेहराब खान, डॉ. ममता शर्मा, बिजेंद्र सैनी, छोटूराम, डॉ. मेहराराम एवं सादिकुल शेख उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी जेठाराम चौधरी एवं सुनील चौधरी ने स्वयंसेवकों को डॉ. कलाम के जीवन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत की जरूरत है।