बाड़मेर | सहकार सप्ताह के तहत गुरुवार को राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जयपुर में राज्य स्तरीय कृषक सम्मान दिवस हुआ। इसमें बाड़मेर जिले के झाक निवासी, आईजी थार विलेज के संस्थापक, प्रगतिशील किसान डॉ. देवाराम पंवार को सम्मानित किया गया। सम्मान राजस्थान सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम कुमार दक ने दिया। शीर्ष सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चुण्डावत व अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम मौजूद रहे।