जयपुर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने कचरे की समस्या, पाइपलाइन लीकेज और गलियों में अंधेरे जैसी परेशानियां ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। झोटवाड़ा के तारा नगर में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या दूर करवाई गई, जबकि 22 गोदाम के वार्ड 16 में जमा कचरे का निस्तारण करवाया गया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... डॉ. उदिता सिंह चौहान बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' झोटवाड़ा के तारा नगर से राजशेखर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिछले 4-5 दिनों से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद डॉ. उदिता सिंह चौहान ने इसका समाधान करवाया। लोगों की समस्या दूर करवाने के लिए उन्हें आज की 'पब्लिक की स्टार' चुना गया। 22 गोदाम के वार्ड 16 में कचरे की समस्या हुई दूर 22 गोदाम के वार्ड 16 के निवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी कचरा जमा हो रहा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद कचरे का निस्तारण करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... टोंक फाटक की सड़क पर कचरा जमा, गंदगी से लोग परेशान कामानपुरा रोड, टोंक फाटक से राकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़कों पर कचरा जमा है और काफी गंदगी फैली हुई है। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों को परेशानी से राहत देने के लिए नियमित सफाई करवाकर कचरे का उठाव करना जरूरी है। केशुपुरा के वार्ड 38 में कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज केशुपुरा से मोहित तांबी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 38 में पिछले कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है। संबंधित विभाग को जल्द लीकेज ठीक करवाकर पानी की बर्बादी रोकने की जरूरत है। अंसारी के मोहल्ले की गली में अंधेरा, आवागमन में परेशानी अंसारी के मोहल्ले से शाकिर अली ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में काफी अंधेरा रहता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए गली में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करना जरूरी है। नाहरगढ़ रोड पर सात दिन से नहीं उठा कचरा नाहरगढ़ रोड से हर्ष ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क किनारे कचरा जमा रहता है। पिछले सात दिनों से कचरा उठाने वाला भी नहीं आया है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। लोगों को राहत देने के लिए सड़क किनारे जमा कचरे का जल्द उठाव करवाना जरूरी है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. भास्कर समाधान से समस्याओं पर हुआ एक्शन:गोवर्धन नगर में 22 साल बाद बनी सड़क 2. जयपुर की समस्याएं, भास्कर समाधान से राहत:कहीं कचरे और सीवर से परेशानी, तो कहीं रोड लाइट ठीक होने से मिली राहत 3. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 4. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 5. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 6. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 7.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 8.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 9.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 10.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट