पुलिस कोतवाली के पीछे जाने वाले रास्ते में नालियों की सफाई नहीं हो रही है। नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी रास्ते में जमा हो रहा है। इलाके में गंदगी फैल रही है। रास्ते में फिसलन हो गई है। लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराया। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार राहगीर फिसलकर घायल हुए। वाहन चालक भी फिसलकर घायल हुए। लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है। -दिनेश कुमार, गुलाब बाग करौली