चूरू जिले के दूधवाखारा गांव में पंचायत भवन के सामने सर्व समाज और एससी-एसटी वर्ग की बैठक हुई। ग्रामीणों ने आगामी पंचायत राज चुनाव में शराब बांटने और पीने का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कोई राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब बांटेगा, तो समाज उसका विरोध करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति किसी प्रत्याशी से शराब स्वीकार नहीं करेगा। वोट के बदले शराब लेने की सोच खत्म करनी होगी वक्ताओं ने कहा कि वोट के बदले शराब लेने की सोच खत्म करनी होगी। गांव के मान-सम्मान और विकास को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार के दौरान गांव आने वाले हर प्रत्याशी से विकास कार्यों का विजन और घोषणा-पत्र मांगा जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि इससे गांव की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने की अपील की। बैठक में सर्व समाज और एससी-एसटी वर्ग के गणमान्य लोग, युवा और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।