भरतपुर| आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर इकरन और भरतपुर के बीच स्थित फाटक संख्या-32 पर अनुरक्षण (ओवरहॉलिंग) कार्य के चलते 16-17 अप्रैल तक सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेलवे 16 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे तक करीब 36 घंटे के लिए फाटक संख्या-32 पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रखेगी। इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते के रूप में फाटक संख्या-31 एवं एलएचएस संख्या-33 के रास्ते से आवागमन करना होगा। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है