डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में ओडा बड़ा के पास एक बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई।। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही बाइक सवार के बारे में पुलिस पता कर रही है। हादसे में दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गई। दरअसल बिछीवाड़ा थान क्षेत्र के कनबा निवासी रितेश (25) पुत्र नटवरलाल साद और उसका साथी किंचित पुत्र गोवर्धन प्रजापत दोनों स्कूटी पर सवार होकर मंगलवार देर रात के समय घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के साथ दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गई। घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम वही हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक के सिर, हाथ, पैर ओर शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर कनबा चौकी से एएसआई संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। स्कूटी सवार रितेश की मौके पर मौत हो गई। वही घायल किंचित के साथ दोनों को डूंगरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद किंचित प्रजापत को भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वही बाइक सवार का पता नहीं चल सका है।