राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम प्रदेश के 65 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह अजमेर नगर निगम आयुक्त आईएएस देशलदान को डूंगरपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आईएएस अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर से स्थानांतरित कर फलौदी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वे 8 जनवरी 2024 से डूंगरपुर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। तबादला सूची में आईएएस देशलदान को डूंगरपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे डूंगरपुर के 67वें कलेक्टर होंगे। इससे पहले वे अजमेर नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। कलेक्टर के इस तबादले के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है।