शहर के माथुगामडा रोड पर 2 दूध डेयरी पर नकली घी की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को दोनों डेयरी पर प्लास्टिक केन ओर थैलियों में घी भरा हुआ मिला। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, लेकिन फूड इंस्पेक्टर के आने में देरी होने से दोनों डेयरी को सील कर दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग दोनो डेयरी से घी के सैंपल की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि शहर के माथुगामडा रोड पर दूध डेयरी में नकली घी बेचने को सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम माथुगामडा रोड जय मातेश्वरी दूध डेयरी ओर किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापेमारी की। मातेश्वरी डेयरी पर थैलियों में घी भरा हुआ मिला, जबकि चार दुकान दौड़कर ही किशन डेयरी पर एक प्लास्टिक केन में घी भरा हुआ मिला। पुलिस ने कार्रवाई की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन फूड इंस्पेक्टर के नहीं होने से दोनों डेयरी को घी की जांच तक के लिए सील कर दिया गया। वहीं, कार्रवाई के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। स्वास्थ्य विभाग अब आगे सैंपल की कार्रवाई करेगा। सैंपल की जांच के बाद ही घी के बारे में पता चल सकेगा।