डूंगरपुर में एक बुजुर्ग किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सटोडा गांव में सोमवार देर शाम हुई। किसान खेत में फसल को पानी दे रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया। सदर थाना पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय देवीलाल पुत्र सेगाजी पारगी अपने खेतों में फसल को पानी देने के लिए गए थे। इसी दौरान सांप ने उनके दोनों हाथों पर डस लिया। सांप के डसने के बाद देवीलाल घर जाकर सो गए। बाद में परिवार के सदस्यों ने उनके हाथों से खून बहता देखा। पूछताछ करने पर देवीलाल ने सांप के डसने की बात बताई। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत डूंगरपुर अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।