डूंगरपुर शहर के माथुगामडा रोड पर 2 डेयरी पर नकली घी बेचने की शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों को सील कर दिया था। बुधवार को फूड इंस्पेक्टर की टीम पहुंची। दोनों डेयरी को खोलकर घी के सैंपल लिए गए। घी के सैंपल अब लेबोरेट्री भेजे जाएंगे। वहां से घी की रिपोर्ट आने के बाद ही असली है या नकली इसकी पुष्टि होगी। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ओर पुलिस टीम ने नकली घी की सूचना पर माथुगामडा रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी ओर किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापेमारी की। दोनो डेयरी पर प्लास्टिक केन ओर थैलियों में भरा हुआ घी मिला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के नहीं आने से पुलिस ने दोनों डेयरी को सील कर दिया था। फूड इंस्पेक्टर असीमुद्दीन टीम में साथ पहुंचे। दोनो डेयरी को खोलकर घी के सैंपल लिए गए। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए लेबोरेट्री भेजे गए। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।