डूंगरपुर शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया में गणेश मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने भगवान गणेश की मूर्ति खंडित कर दी। मंदिर का पुजारी ओर लोग दर्शन करने पहुंचे तो मूर्ति खंडित देखकर आक्रोशित हो उठे। लोगों ने सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी और बदमाशों की गिरफ्तार करने की मांग रखी। जिस पर पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है। मंदिर के पुजारी हुकमीचंद सुथार ओर लोगो ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित गणेश मंदिर में मूर्ति तोड़ने की वारदात हुई है। पुजारी ने बताया कि सोमवार शाम को मंदिर में साफ सफाई करने के बाद वे घर चले गए थे। दूसरे दिन मंगलवार को वापस मंदिर में पूजा ओर सेवा करने के लिए पहुंचे तो भगवान गणेश की मूर्ति खंडित पड़ी हुई थी। मूर्ति के 2 से 3 टुकड़े हो गए थे। अज्ञात बदमाशों ने मूर्ति को खंडित कर दिया था। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। जिस पर लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुजारी के साथ लोग मिलकर कोतवाली थाने पहुंचे। जहां मूर्ति खंडित करने की रिपोर्ट दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घटना का मौका देखने के बाद अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।