डूंगरपुर में पंचायती राज चुनाव-2026 के पहले चरण में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 16 मतदान कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) और कलेक्टर देशलदान ने इन सभी कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इन मतदान कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले चरण के चुनाव के लिए नियुक्त किया गया था। निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने को गंभीरता से लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।