डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत 7 पंचायत समितियों की 209 पंचायतों में सरपंच और वार्डपंच पद के लिए नामांकन का समय पूरा हो गया है। 11 बजे तक दोनों ही पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 11 बजे नामांकन का समय पूरा होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। वही दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। विधायक की पत्नी तीसरी बार सरपंच उम्मीदवार, पहले 3 बार विधायक सरपंच रहे मझोला पंचायत में सरपंच पद के लिए डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा की पत्नी जमना तीसरी बार उम्मीदवार बनी है। इससे पहले वे 2 बार सरपंच रही है। इसके पहले 3 बार विधायक गणेश घोघरा भी सरपंच रह चुके है। वही बिलड़ी पंचायत में देवीलाल कटारा, रवि कटारा, दीताराम बरांडा, अनिल परमार, देवीलाल बरंडा, राहुल बरंडा, सुनीता ने सरपंच पद के लिए नामांकन किया है। कल सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग दूसरे चरण में शुक्रवार 30 अक्टूबर को डूंगरपुर, आसपुर, साबला, दोवड़ा, गामड़ी अहाड़ा, बिछीवाड़ा और पाल देवल पंचायत समितियों में मतदान होगा। इसके लिए 572 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।