डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों की 209 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के तहत 30 अक्टूबर को मतदान होगा। जिले की आसपुर, बिछीवाड़ा, दोवड़ा, डूंगरपुर, गामड़ी अहाड़ा, पाल देवल, साबला पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। सबसे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल लेकर आया है आपकी पंचायत में कौन-कौन हैं सरपंच के दावेदार। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांव-गांव घूमकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। संभावित संरपचों के नाम खंगोले और सबसे पहले आपके सामने लेकर आ रहे हैं। दूसरे चरण के तहत आसपुर पंचायत समिति के 40, बिछीवाड़ा पंचायत समिति के 30, दोवड़ा पंचायत समिति के 38, डूंगरपुर के 28, गामड़ी अहाड़ा के 18, पालदेवल के 19 ओर साबला पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में चुनाव हैं। डूंगरपुर जिले में सरपंच के सभी पद एसटी के लिए रिजर्व हैं, जिसमें 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। जहां केवल महिला कैंडिडेट आमने-सामने हैं। वहीं, पुरुष की सीटों पर ही महिला दावेदार टक्कर दे रही हैं। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...