डूंगरपुर जिले में दोवड़ा क्षेत्र के फलोज तालाब की राइट रपट में लीकेज से हजारों लीटर पानी रोजाना ही व्यर्थ बह रहा है। तालाब के ओवरफ्लो होने से बाद लीकेज से पानी बहने के कारण एक महीने में ही तालाब 1 फीट से ज्यादा खाली हो गया है। इसे लेकर गांव के लोगों ओर किसानों में आक्रोश है। वही तालाब की मरम्मत करवाने की मांग की है। गांव के ही प्रेमशंकर पाटीदार ने बताया कि फलोज गांव के मुख्य तालाब में लीकेज की शिकायत है। इस बार बारिश में तालाब ओवरफ्लो होने गांव में पानी का स्तर बढ़ा ओर लोगो में खुशी का माहौल था। वही तालाब के ओवरफ्लो के लिए राइट ओर लेफ्ट दो रपट है। राइट रपट के ही नीचे की ओर इसमें एक बड़ा छेद हो गया है। इसी लीकेज से तालाब से हजारों लीटर पानी रोजाना व्यर्थ में बह रहा है। लीकेज को जल्द ठीक करवाने की मांग तालाब का पानी खेतों में व्यर्थ ही बहने से किसान ओर लोग परेशान है। लोगों ने कहा कि तालाब का पानी फालतू में बहने से एक महीने में ही तालाब करीब 1 फीट तक खाली हो गया है। धीरे धीरे रपट में सुराग बढ़ रहा है और पानी भी ज्यादा निकल रहा है। जिससे अगले कुछ महीने ही तालाब का सारा पानी खाली होने का डर है। लोगों ने लीकेज को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि इसी तलाब से गांव का स्तर अच्छा रहता है। वही गर्मियों में मवेशियों के लिए पीने का पानी मिलता है।