उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव ने रेंज में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों से डूंगरपुर पुलिस महकमे में भी महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है। रेंज में कुल 56 सीआई और 49 एसआई का स्थानांतरण किया गया है। डूंगरपुर जिले से 6 सीआई और 7 एसआई का तबादला हुआ है, जबकि 10 नए सीआई और 8 नए एसआई को डूंगरपुर में पदस्थापित किया गया है। डूंगरपुर जिले से जिन 6 सीआई का तबादला हुआ है, उनमें साइबर थाने के सीआई गिरधारी सिंह को राजसमंद भेजा गया है। बिछीवाड़ा के कैलाश सोनी को प्रतापगढ़, मदनलाल को उदयपुर, अनिल कुमार को सलूंबर, अजयसिंह को उदयपुर और परमेश्वर पाटीदार को भी उदयपुर स्थानांतरित किया गया है। डूंगरपुर को 10 नए सीआई मिले हैं। इनमें उदयपुर से चंद्रशेखर, मुकेश मेघवाल, श्याम सिंह और सुरेश विश्नोई शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ से संगीता बंजारा, बांसवाड़ा से तेजसिंह और रामेशलाल, आयुक्तालय जयपुर से विनोद कुमार और नारायणलाल, तथा सीआईडी सीबी से हिमांशु सिंह का डूंगरपुर तबादला किया गया है। इसी प्रकार डूंगरपुर से 7 एसआई का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। इनमें खेमराज (उदयपुर), सकाराम (उदयपुर), मोहनलाल (बांसवाड़ा), सोमेश्वर (उदयपुर), मोहम्मद रिजवान (बांसवाड़ा), मणिलाल (सलूंबर) और मीना कुमारी (उदयपुर) शामिल हैं। डूंगरपुर में 8 नए एसआई की पोस्टिंग हुई है। बांसवाड़ा से कांतिलाल और लक्ष्मणलाल, चित्तौड़गढ़ से अमृतलाल, उदयपुर से रमेशचंद, सुशीला देवी और देवेंद्र सिंह, प्रतापगढ़ से नारायणलाल और बांसवाड़ा से कालूलाल को डूंगरपुर में पदस्थापित किया गया है।