फर्जी डिग्री के मामले में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डूंगरपुर जिले के आठ शारीरिक शिक्षकों (पीटीआई) को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन शिक्षकों ने वर्ष 2022 की पीटीआई भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्रियों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। जिला शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार जोशी ने बुधवार को सभी पीटीआई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। ये सभी शारीरिक शिक्षक जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत थे। डूंगरपुर जिला शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार जोशी ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित पीटीआई-शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपात्र अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने का मामला सामने आया था। जांच के दौरान अभ्यर्थियों की फर्जी डिग्रियां और अन्य अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जोशी ने आगे बताया कि विभागीय आदेशों के तहत इन आठ तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश की जेएस यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की थी। बर्खास्त किए गए पीटीआई शिक्षक