डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों निकायों में वाइस चेयरमैन पद पर क्रॉस वोटिंग हुई। बावजूद भाजपा दोनों निकायों में वाइस चेयरमैन बनाने में कामयाब रही। डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा से अनिल पटेल उपसभापति बने। जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गए। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। उपसभापति और पार्षदों को फूल माला पहनाई। डूंगरपुर में बीजेपी में 1 क्रॉस वोट डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद पर भाजपा से अनिल पटेल ओर कांग्रेस से फरीदा बेगम के बीच मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने वोट डाले। बीएपी के 3 पार्षद वोट करने नहीं आए। शाम 5 बजे बाद निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना शुरू हुई। जिसमें एक निर्दलीय समेत भाजपा के पास 25 पार्षद होते हुए 24 वोट ही मिले। एक क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के पास 12 पार्षद ही थे। सागवाड़ा में भाजपा में 2 क्रॉस वोट वही सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से योगेश जैन और कांग्रेस से भावेश खांट के बीच वोटिंग हुई। 35 पार्षदों वाली नगरपालिका में भाजपा के पास 23 वोट थे। लेकिन मतदान में 21 वोट ही मिले। जबकि कांग्रेस को 10 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि इसे लेकर जांच की जाएगी। जिसने भी क्रॉस वोटिंग की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीं।