डूंगरपुर में 16 परीक्षा केंद्रों पर सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। 6 दिनों तक होने वाली परीक्षा में आज पहली पारी में 5 हजार 576 स्टूडेंट परीक्षा दे रहे है। एग्जाम सेंटरों पर त्रि-स्तरीय कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे, जेवरात तक उतरवाए गए। वही पुरुषों के हाथों में बंधे धागे भी खुलवाये और काटे गए। एग्जाम शुरू होने से 1 घंटा पहले तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 7 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी तरह की नकल नहीं करने, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग नहीं करने की चेतावनी का पर्चा चिपकाया था। सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों के गेट खुल गए और एंट्री शुरू हो गईं। गेट पर ही पुलिस की ओर से जांच की गई। इसके बाद वीक्षको की ओर से एडमिट कार्ड, आधार कार्ड के साथ दुबारा जांच की गई। 9 बजते ही बंद हुए गेट इलेक्टोनिक डिवाइस से सुरक्षा जांच के बाद बायोमेट्रिक किया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को सेंटर में एंट्री मिली। 9 बजते ही परीक्षा सेंटर के गेट बंद कर दिए गए। पहली पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर, दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 17 जुलाई तक ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को 4 ग्रुप में बांटा