डूंगरपुर के पादरड़ी बड़ी गांव के उमंग रावल ने आरएएस भर्ती परीक्षा-2024 के परिणाम में 18वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के बाद उमंग अपने गांव पहुंचा तो लोगों ने उनको कंधों पर उठा लिया। फूल माला पहनाई, गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। बेटे को हर किसी ने गले लगाकर बधाई दी। गांव में उत्सव का माहौल हो गया। वही उमंग ने भी अपनी सफलता के लिए परिवार और गांव के लोगों का आशीर्वाद बताया। पूरे गांव में खुशी का माहौल उमंग रावल ने कहा कि उनकी सरलता के बाद पूरा गांव खुश है। ये उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है। उमंग ने यूपीएससी और आरएएस की तैयारी कर रहे छात्रों से कहा कि पास फेल से कभी हार मत मानो। हमेशा अपना 100% दो। सफलता एक दिन जरूर मिलती है। 'स्टैंडर्ड कोर्स के आधार पर तैयारी करे' उमंग ने कहा कि वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे है। उसकी पढ़ाई करते हुए ही उन्होंने आरएएस के एग्जाम में अप्लाई किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्री—क्लियर करना जरूरी है और इसके लिए स्टैंडर्ड कोर्स के आधार पर तैयारी करे। कभी कोई प्रश्न गलत नहीं करे। ज्योग्राफी, हिस्ट्री, मैथ्स, पॉलिटिकल, इकोनॉमिक्स, साइंस सब्जेक्ट की अच्छी से तैयारी करे। बेसिक का 100% दे दोगे तो प्री—क्लियर हो जाएगा। 'आउट ऑफ कंट्रोल की तरफ मत भागो' उमंग ने कहा कि आउट ऑफ कंट्रोल की तरफ मत भागो। इसके बाद मैंस में फिर से वही बेसिक कोर्स और सब्जेक्ट पर फोकस करें। आंसर और राइटिंग पर खास ध्यान दे। स्मार्ट वर्क करे। मैंस क्लियर होने के बाद इंटरव्यू पर फोकस करे। किसी तरह से घबराए नहीं और जो भी प्रश्न हो उसका सटीक से जवाब दें। एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।