वार्ड 34 स्थित गांधी नगर कॉलोनी के मेड़तिया भवन में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत आरती में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा भक्त मंडल वार्ड 33, 34 व 35 की ओर से आयोजित महोत्सव के पहले दिन रविवार को मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह मेड़तिया ने पूजा की। इस मौके पर इंद्रसिंह शेखावत, गोपाल बालाण, पार्षद कमल सैनी, महेश मिश्रा, भंवरसिंह परिहार, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, काशीराम गढ़वाल, राधेश्याम बुड़ानिया, प्रो. अजय तंवर, मानसिंह सामोर, महेंद्र सैन, योगेश सैनी, भगवान सिंह चौहान, लक्ष्य जांगिड़, राकेश सैनी, विनय सैनी, शेरसिंह चौहान, माणकचंद सैनी, डॉ. युवराज सिंह मेड़तिया, समर्पित बजाज, नौरंग जांगिड़, मिहिर सैन, प्रताप सिंह तंवर आदि उपस्थित थे। इधर, अग्रसेन नगर स्थित आदिशक्ति दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के तहत सोमवार को विशेष पूजा की गई। अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राजपुरोहित के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित श्रीराम शर्मा ने पूजा करवाई।